गिरडीह, मार्च 28 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। रामनवमी महोत्सव का त्योहार धनवार बाजार सहित प्रखंड क्षेत्रों में पुरे उत्साह के साथ धूमधाम व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद आखाड़ा कमेटियों के द्वारा आकर्षक झांकी एवं गाजे - बाजे व ढोल नागडों के साथ भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान धनवार बाजार स्थित श्री राम दरबार हनुमान मंदिर बडा़ चौक, गणेश मंडप बड़ा आखाडा़, उपरैली धनवार, राजा टोला सहित प्रखंड क्षेत्र के अरगाली, परसन, बरजो, बांधी, खोरीमहुआ, विशनपुर, डोरन्डा, घोड़थम्भा, चट्टी समेत अन्य कई जगहों के आखाड़ा कमेटियों ने रामनवमी का जुलूस निकाला। जुलूस में भगवान राम, माता सीता, हनुमान, भगवान शंकर, माता पार्वती, राधा, कृष्ण आदि की आकर्षक झांकी सजी हुई थी जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। जय श्री राम, जय हनुमान,राम लखन जानक...