चतरा, मार्च 28 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रामनवमी पर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। पुरा शहर महावीरी पताका से पटा हुआ है। हर तरफ डीजे और ढोल बाजा की आवाज गुंज रही है। गुरूवार को देर रात तक शहर में आठवीं का जुलूस निकला। इसमें ज्यादातर अखाड़ा के लोग डीजे के साथ शहर में प्रदर्शन किया। शहर के कई अखाड़ों के द्वारा युपी से डीजे मंगाया गया है, जो चतरा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक दूसरे डीजे की टीम कंपटीशन कर रहे हैं। वैसे शुक्रवार को देर रात तक रामनवमी के नवमी जा जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल होंगे। यह जुलूस और शोभा यात्रा शनिवार को तीन से चार बजे शाम तक शहर में रहेगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौक-चौराहों को महावीरी पताकाओं से सजाया गया है, ज...