रामगढ़, मार्च 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की ओर से शनिवार को शहर के रॉटरी क्लब हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई, जिसमें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान 24 मार्च को आयोजित होने वाले मंगला जुलूस शोभायात्रा की तैयारियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और सुव्यवस्थित रूप में मनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों, युवाओं और सोशल मीडिया टीम की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जा रही है, ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.