पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल मेदिनीनगर के अन्तर्गत रामनवमी महोत्सव को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाएं रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियत्रंण कक्ष के नियंत्रणी पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष बुधवार से शुक्रवार तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष में पालीवार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के डाल्टनगंज अंचल के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान विभाग सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाई है। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति से संब...