रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को और अधिक सुव्यवस्थित और व्यापक बनाने के उद्देश्य से महासमिति की कमेटी का विस्तार किया गया। होटल ला मैरिटल के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में नई कमेटी की घोषणा की गई। इस अवसर पर महासमिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा समेत कई गणमान्य सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और रामभक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग दायित्वों का निर्धारण किया गया। महासमिति के विस्तार का उद्देश्य अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.