हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में 10 मार्च से कमर्शियल गैस सिलेंडरों 19 किलोग्राम की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। जिले में इसका प्रभाव देखने लगा है। मिडिल ईस्ट ईरान-इजराइल में बढ़ते तनाव के कारण गैस आपूर्ति बाधित होने की आशंका और पैनिक बुकिंग की वजह से सरकार ने घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर दिखना शुरू हो गया। एक होटल के संचालक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगर एक दो दिन में सिलेंडर की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ सकता है। होटल और रेस्टोरेंट के संचालन में बाधा आनी शुरू हो गई है। हजारीबाग के छोटे होटल और ढाबा संचालक पूरी तरह कमर्शियल सिलेंडरों पर निर्भर हैं। सप्लाई बंद होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.