रामगढ़, मार्च 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हनुमान चौक मंदिर परिसर में रविवार को देर शाम में मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 घंटा का अखंड कीर्तन करने और रामनवमी जुलूस भव्य तरीके से निकालने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित मंदिर समिति के लोगों ने बताया जुलूस में श्रीराम दरबार की झांकी भी निकाली जाएगी। मंदिर समिति के लोगों ने थाना प्रभारी के जुलूस में डीजे बजाने से मना करने की बात कही है। बैठक में मंदिर के पूजारी शिव गोविंद मिश्र, विजय प्रसाद, नारायण प्रसाद, राजेश सिंह, बालमुकुंद विश्वकर्मा, रेजीत मोदी, सर्वजीत सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.