पीलीभीत, मार्च 29 -- बाबा श्यामल दास की मढ़ी पर रामनवमी महोत्सव मनाया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक कुमार वर्मा एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा के द्वारा किया गया। बीसलपुर के बाबा श्यामलदास की मढ़ी पर रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महन्त राममूर्ति दास, राहुल शंखधार, नरेश चन्द्र शर्मा, शिवेंद्र नाथ शुक्ल, अशोक दीक्षित, आनंद मोहन बाजपेई, दीप क्षत्रिय, आर्यन जायसवाल, अनिक पाण्डेय, सभासद कौशल पाण्डेय, संदीप दुबे, आलोक तिवारी, राम प्रकाश पाठक, राकेश पाठक, राकेश रस्तोगी, अनमोल शुक्ला, आशीष शंखधार ,संजीव शंखधार, सहित अनेक भक्त गण व्यवस्था में शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...