गया, मार्च 19 -- प्रखंड के तिलैया गांव के पुस्तकालय भवन के प्रांगण में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण यादव ने की। जिसमें रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार लालू को अध्यक्ष चुना गया। अजय कुमार यादव उपाध्यक्ष, युगेश कुमार सचिव, सुबोध कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष बनाए जाएं जबकि संध्या में पिंटू लोहार, अमलेश यादव, पंकज कुमार, अमित कुमार, अनु कुमार, कश्मीर कुमार, राजकुमार पासवान, नीरज कुमार, मनोज चौधरी, कौशल कुमार, अनुज कुमार, मनीष कुमार शर्मा, विकास कुमार आदि शामिल हैं। बैठक में रामनवमी की रात्रि में चैता दुगोला कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...