चतरा, मार्च 15 -- इटखोरी प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर एक आम बैठक ग्राम करनी के शिव मंदिर चबूतरा पर जितेंद्र कुमार पांडे शिक्षक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव और प्रस्ताव दिए। सुझाव और प्रस्ताव के तौर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों से सहयोग राशि, चंदा की राशि देने की अपील की गई। इस अवसर पर मेले और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पूजा कमिटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से श्री हीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, पवन कुमार कुशवाहा को सचिव, उमेश कुमार दांगी एवं राजीव दांगी को कोषाध्यक्ष, लोकेश रविदास को उपाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। मेले के सफल संचालन के लिए सक्रिय सदस्यों का भी चयन किया गया जिसमें ग्राम करनी के सभी युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.