लातेहार, मार्च 26 -- लातेहार, प्रतिनिध। सदर प्रखंड के ग्राम पकरार में नवयुवक संघ के तत्वावधान में रामनवमी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के मुखिया रवि भगत एवं समाजसेवी उमाकांत यादव, मनोज यादव, विनोद चौधरी, डॉ. विनोद यादव, नंदलाल यादव, विजय यादव, नीरज यादव, नागमणि यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुई। आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा, 26 से 27 मार्च तक अखंड रामचरितमानस पाठ, हवन, महाप्रसाद वितरण एवं झंडा मिलन समारोह का आयोजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.