हजारीबाग, मार्च 25 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पूजा और नवमी के दिन निकलने वाली आकर्षक झांकी को बेहतर ढंग से आयोजित व समापन करने के लिए रामनवमी पूजा महासमिति का गठन किया गया। महासमिति गठन को सार्वजनिक दुर्गा मंडप मे सभी अखाडा़ समिति के सदस्यों कि बैठक की गई। जिसमें नवमी के दिन पूरे जोश के साथ झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। महासमिति में रौशन सिंहा को अध्यक्ष , किशोरी प्रसाद को महा उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को महासचिव, उप महासचिव मनमोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद,उप कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, संरक्षक भारत प्रसाद,दिनेश कुमार सोनी, हरी साव, अजित कुमार, अजय कुशवाहा, राजन सिंहा, त्रिलोकी कुमार, राजकुमार दास,लक्ष्मण साव,महेन्द्र ठाकुर और सूरज कुमार साव को बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...