सिद्धार्थ, मार्च 28 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव विकास क्षेत्र के गालापुर स्थित मां वटवासिनी मंदिर पर शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता रज्जन पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से मां वटवासिनी के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद 51 कन्याओं और बटुकों का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार और स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान रज्जन पांडेय ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति उपासना का प्रतीक है और कन्या पूजन इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मां के दर्शन-पूजन के साथ कन्याओं का सम्मान और ...