निज प्रतिनिधि, मार्च 28 -- रामनवमी के अवसर पर जहां हर तरफ कन्याओं का पूजन कर देवी की आराधना की जाती है, वहीं बिहार के जहानाबाद से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के दिन शहर में एक 5 साल की मासूम बच्ची का रेप कर दिया गया। आरोपी युवक बच्ची के मोहल्ले का ही बताया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां ने शनिवार को जहानाबाद के नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने समेत अन्य कानूनी कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि रामनवमी के दिन उनकी 5 साल की बेटी घर के पास मोहल्ले में खेल रही थी। शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.