पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर बालाजी सेवा संघ की ओर से 27 मार्च शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर गुलाबबाग में संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नीतीश वर्णवाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नीतीश वर्णवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी गुलाबबाग स्थित राममोहनी चौक के हनुमान मंदिर से शुरू होकर सोनौली चौक, खुश्कीबाग ओवरब्रिज, कटिहार मोड़, स्टेशन रोड खुश्कीबाग, थाना चौक, पूर्णिया सिटी, हासंदा और जीरोमाइल चौक होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रभातफेरी का मुख्य आकर्षण प्रभु श्रीराम की मनमोहक झांकी होगी। इसके अलावा भारत माता सहित कई आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन ...