मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार राम नवमी के अवसर पर 27 मार्च को जनपद के सभी न्यायालय बंद रहेंगे। इसके तहत जिला एवं सत्र न्यायालय मुख्यालय, सिविल जज (जेडी) चुनार की बाहरी अदालतें, ग्राम न्यायालय लालगंज व मड़िहान भी अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अवकाश 26 मार्च के स्थान पर अब 27 मार्च को घोषित किया गया है। ऐसे में 26 मार्च को सभी न्यायालयों में नियमित कार्य होगा। इस संबंध में सभी संबंधितों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.