सहरसा, मार्च 20 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व के अवसर पर रामठाकुर धाम पंचगछिया से भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। पंचायत के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया एवं रामठाकुर धरोहर समिति के अध्यक्ष शिवचन्द्र सिंह के नेतृत्व में करीब 2500 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। यह शोभायात्रा रामठाकुर धाम से निकलकर बिहरा- पटोरी बाजार एवं पंचगछिया के विभिन्न टोले-मोहल्लों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। गाजे-बाजे और रथ के साथ निकली यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मां भद्रकाली एवं बाबा रामठाकुर के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।रास्ते में जगह- जगह श्रद्धालुओं ने पानी व शर्बत पिलाकर स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में कई ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.