मेरठ, मार्च 27 -- रामनवमी के अवसर पर जहां अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद रहे, वहीं बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को अपना कार्यालय खुला रखा। इस पहल का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला और 212 उपभोक्ताओं ने विभाग में अपने बिजली बिल जमा किए, जिससे विभाग को लगभग 22 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रहने से उन उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिली, जो कार्य दिवसों में समयाभाव के कारण बिल जमा नहीं कर पाते हैं। मवाना विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने और बकाया वसूली बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था, जो सफल साबित हुआ। उपभोक्ताओं ने भी विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार के दिन भी सेवाएं उपलब्ध होने से उन्हें काफ...