बोकारो, मार्च 26 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। तुपकाडीह में रामनवमी के दिन तांतरी, मानगो,न्यू कुंडोरी,अम्बेडकर नगर, स्टेशन रोड व पुनर्वास क्षेत्र के छह महाबीरी झंडों का मिलन शाम में भव्य झांकी, जुलूस और गाजे बाजे के साथ चेरका पत्थर बाबा मेला मैदान के समीप होगा। सभी बजरंग बली कमेटी ने चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शाम से देर रात तक होने वाले अखाड़ा की तैयारी कर ली है। अध्यक्ष अनिल दिगार ने बताया इसबार रघुवीर दल अखाड़ा में बालिका ग्रुप भी अपना करतब दिखाने के लिए तैयार हैं। दल के सदस्य पूरा राम दरबार की झांकी बना लिए हैं। गुरुवार को हुए महाअष्टमी पूजा में काफी संख्यां में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां भगवती की पूजा अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.