हजारीबाग, मार्च 27 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग ने 151 किलो लड्डू महाभोग तैयार कर महावीर स्थान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम को अर्पित किया। मंदिर के प्रधान पुजारी कार्तिक पांडे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। महाभोग अर्पण के उपरांत प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्था द्वारा उनका अंगवस्त्र भेंटकर पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार का आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल एवं प्रणीत जैन की महत्वपूर्ण भूमिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.