किशनगंज, मार्च 25 -- किशनगंज। रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बुधवार से विभिन्न थाना क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्चएसपी संतोष कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और संबंधित थानाध्यक्ष शामिल रहेंगे। किशनगंज, को...