अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या,संवाददाता। रामनवमी पर्व के कुछ दिन शेष बचे हैं। इससे पहले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच मंथन तेज हो गया है। जिले के सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों से वार्ता कर यातायात व्यवस्थाओं पर चर्चा की है। अधिक भीड़ होने की दशा में बीते कुम्भ मेले के प्रबंधन को लागू करने की योजना है। रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी और ट्रस्ट के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। प्राथमिकता अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने की है। राम जन्मभूमि परिसर (रेड जोन) के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे जानकारी देते हैं कि जैसे ही प्रमुख पर्व के दिन भीड़ अधिक होने की...