रामनवमी पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश
गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। ईद-उल फितर और सरहुल के अवसर पर शनिवार को पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने रामनवमी में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की गहण समीक्षा करते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने रामनवमी के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.