बोकारो, मार्च 19 -- रामनवमी पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म में भव्य आयोजन की तैयारी है। साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी अखाड़ा प्रमुखों को आगामी शुक्रवार को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यहां वर्ष 1998 से रामनवमी महोत्सव मनाया जाता रहा है। समिति संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन होता है। रामनवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। 60 से अधिक अखाड़ों के रामभक्त उत्साह और खेल भावना के साथ पर्व मनाते हैं। समिति सदस्य मोहन चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए महोत्सव मनाया जायेगा। साड़म पश्चिमी स्थित संतोषी मंदिर मैदान में इस वर्ष 62 अखाड़ों का मिलन होगा। मड़ई टोला, नौवाटोला, मैयाबागी, धोबी टोला, लरैयाटांड़, चटनियाबागी, बंगाली टोला, तिवारी टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.