रामनवमी पर साईंनाथ मंदिर से निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
दुमका, मार्च 26 -- दुमका। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को ननकू कुरूवा स्थित श्री साईनाथ मंदिर एवं श्री साईंनाथ मंदिर टाटा शौरूम के पास से भव्य पालकी यात्रा निकलेगी। ननकू कुरूवा स्थित श्री साईंनाथ मंदिर से पालकी यात्रा बजरंगबली मंदिर ननकू कुरूवा शिव मंदिर कुरूवा चौक होते हुए बेहराबांक बजंरगबली मंदिर तक जाएगी और पुन: साईं मंदिर लौटेगी। शाम 6 बजे धूम आरती के बाद सैंकड़ों भक्तों के बीच महाभंडारा के भोग का विरतण किया जाएगा। इसको लेकर साईं मंदिर को फूलों के रंग बिरंगे बल्बों से सजाया गया हैं। पालकी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वहीं दुमका के टाटा शौरूम स्थित साईं मंदिर से दिन में पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह पालकी यात्रा शहर के टाटा शौरूम से निकालकर टीन बाजार चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.