हरिद्वार, मार्च 26 -- श्रीरामलीला कमेटी हरिद्वार ने गुरुवार को रामलीला भवन में रामनवमी मनाई। भजन-कीर्तन, प्रवचन और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान श्रीराम ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए राजसुख और पारिवारिक सुख तक का त्याग किया। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मर्यादा और आदर्श के रास्ते पर चलना चाहिए। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि यदि समाज भगवान राम के बताए रास्ते पर चले तो पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव आ सकता है। श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने भगवान श्रीराम को भारतीय संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक बताया। इस दौरान गायक मनोज शर्मा एंड पार्टी ने श्रीराम कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.