रामनवमी पर श्रीराम की सेना ने किया शस्त्र प्रदर्शन
गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हिंदुओं का प्रमुख त्योहार रामनवमी शुक्रवार को पूरे जिले में आस्था के साथ मनाया गया। लाठी और तलवार के साथ श्रीराम की सेना ने शस्त्र प्रदर्शन किया। गिरिडीह में रामनवमी पर रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयघोष से रामनवमी पर शहर व गांव राम की भक्ति में डूबा रहा। हर ओर जय श्रीराम का नारा गूंज रहा था। रामनवमी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छत और आंगन में विधिवत पूजा-अर्चना कर महावीरी पताके फहराए। जिससे पूरा शहर राममय नजर आ रहा था। शुक्रवार अल सुबह बड़ा चौक में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों की ओर से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये गए। ढोल तासे की धुन पर रामभक्तों ने लाठी और तलवार खेल का प्रदर्शन किया। बड़ा चौक पर लड़कियों ने भी रामनवमी पर हैरतअंगेज करतब दिखाए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.