शामली, मार्च 27 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी मे शुक्रवार को भागवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री राम मंदिर बाईपास से शुरु होकर वापस मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। गांव हसनपुर लुहारी मे रामनवमी के पर्व पर श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले मंदिर में पूजन किया गया। जिसके बाद फीता काट शोभायात्रा चालू हुई। शोभायात्रा शुक्रवार को श्री राम मंदिर बाईपास से शुरु हुई। इस दौरान शोभायात्रा श्री राम मंदिर से शुरु होकर गोगा महाडी से बस स्टैंड होते हुए मेन बाजार से वापस बाईपास राम मंदिर पर पहुंची। इस दौरान श्री राम की शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया ।शोभायात्रा में श्री राम दरबार, राधा कृष्ण, काली माता का झाँकी मनमोह रही ।इस दौरान अतर सिंह, पीतम, नीटू, सतीश स...