सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से राम दरबार अखाड़ा के माध्यम से रामनवमी के पूर्व संध्या पर नगर में लोगों को आमंत्रित करने के लिए डीजे के साथ आमंत्रण पत्र का वितरण किया। इस दौरान नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामनवमी में निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा यह एक सामाजिक कार्यक्रम है यह समाज के सहयोग से होता है। इसीलिए हम सभी प्रत्येक वर्ग के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने हेतु आवाहन किया जा रहा है। जिससे शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो सके और शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकिय...