रामनवमी पर शांति बनाए रखने को पुलिस का सख्त पहरा, हर गतिविधि पर पैनी नजर
गया, मार्च 24 -- रामनवमी पर्व को लेकर फतेहपुर और गुरपा पुलिस पूरी तरह सतर्क व सक्रिय हो गई है। इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मंगलवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार और गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फतेहपुर व गुरपा के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। थानाध्यक्षों ने कि कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.