रांची, मार्च 27 -- रामनवमी शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पूर्व में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ चुके असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है। ऐसे तत्वों के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। इसके लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। रांची पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।स्पेशल टीम कर रही मॉनिटरिंग रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रामनवमी पर्व को देखते हुए सबसे ज्यादा ध्यान सोशल मीडिया पर रहेगा। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार काम कर रहा है। रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. अगर कोई भी विवादित मैसेज या वीडियो उनके पास आता है तो वह उसे फॉरवर्ड न करें, बल्कि पुलिस द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.