सहरसा, मार्च 31 -- सत्तर कटैया। रामठाकुर धाम पंचगछिया में रामनवमी के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह, सरपंच विनय ठाकुर एवं रामठाकुर धरोहर समिति के अध्यक्ष शिवचन्द्र सिंह सहित कमिटी के सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता पर ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वच्छता कर्मी सूभाष राम, बद्री, बेचन सादा, उमेश, जितेन्द्र, राजीव सादा, उमेश शर्मा, गुलशन राम, चन्द्रकिशोर सादा एवं रामेश्वर सादा को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...