बलिया, मार्च 28 -- गड़वार। जंगली बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामनवमी पर यज्ञ ध्वज का विधि विधान से पूजन किया गया। जंगली बाबा धाम पर संत जंगली बाबा के निर्वाण शताब्दी महामहोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजकों ने बताया कि 28 अक्तूबर से सात नवम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ एवं श्रीकृष्ण कथा का आयोजन होगा। देशभर से संत-महात्मा एवं कथा वाचक इसमें भाग लेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारियां चल रही है। इस मौके पर संत परमेश्वरानंद सरस्वती महाराज (उड़िया बाबा), बालक नाथ बाबा, आचार्य राहुल उपाध्याय, पुजारी ज्ञानेंद्र पाण्डेय 'बबलू', सतीश उपाध्याय, लल्लन गुप्त, अंजनी गुप्त, सुधीर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...