फरीदाबाद, मार्च 26 -- नूंह। रामनवमी पर नूंह (मेवात का इलाका) में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। घागस गांव में 'आओ जड़ों से जुड़ें' कार्यक्रम में 12 गांवों के लोग जुटे। जिसमें सभी समाज के लोगों ने मिलकर सौहार्द, एकता और आपसी सम्मान बनाए रखने की शपथ ली। गौरतलब है कि सभी त्योहारों को मिलकर मनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। परंपराएं समाज को जोड़ती हैंकार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वयं सेवक संघ नेता श्यामसुंदर ने कहा कि मेवात की सबसे बड़ी पहचान यहां की परंपराएं हैं। उन्होंने बताया कि भात-छूछक जैसे अवसरों पर लोग धर्म नहीं देखते, बल्कि बेटियों को नेग देने में सभी मिलकर भाग लेते हैं। सुख-दुख में साथ खड़े रहना यहां की पुरानी परंपरा है, जो आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि यही संस्कार समाज को मजबूत बनाते हैं और नई पीढ़ी को भी इन्हें अपनाना चाहिए।इतिहास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.