गढ़वा, मार्च 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर रामनवमी महासमिति मुरहू द्वारा इस वर्ष भव्य आयोजन की व्यापक तैयारी की जा रही है। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में पहुंचकर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। महासमिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। जुलूस मार्गों को सजाने और साफ-सफाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है, ताकि पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बने। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंडलियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। इस बार आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में रामभक्तों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति क...