मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 27 मार्च को प्रस्तावित रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जुलूस, ध्वज यात्रा और शोभायात्राओं के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की व्यापक प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, सभी आयोजकों को अनुज्ञप्ति से पूर्व निर्धारित शर्तों से अवगत कराना अनिवार्य किया गया है तथा जुलूसों को तय रूट पर ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है।संवेदनशीलता, अफवाहों पर नियंत्रण और विशेष निगरानी की है व्यवस्था:प्रशासन ने मुंगेर को साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की है और उससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा- 196...