गोपालगंज, मार्च 27 -- उचकागांव, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को मीरगंज शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत शहर के सब्जी मंडी स्थित श्रीराम जानकी महादेव मंदिर से हुई, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सुसज्जित झांकियों के साथ यात्रा शहर के बाजार रोड, गल्ला मंडी, हथुआ मोड़, लेबर चौक, मरछिया देवी चौक और जयप्रकाश चौक आदि मार्गों से होकर गुजरी। झांकियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और श्री हनुमान की झलकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवा समितियों ने बढ़-चढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.