पाकुड़, मार्च 27 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष आकाश दत्ता के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकालने से पूर्व बूढ़ानाथ शिवमंदिर में सामूहिक शस्त्र-पूजन कार्यक्रम पंडितों के द्वारा किया गया। इस दरम्यान रामनवमी अखाड़ा के संस्थापक अजीत कुमार व मनोज कुमार को कमिटी के पूर्व अध्यक्ष बमबम यादव, सचिव व संरक्षक के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा साउंड सिस्टम, वाद्य यंत्र, बैंड पार्टी, पारम्परिक लाठी-डंडा, तलवार व जय श्रीराम के जयघोष के साथ शिवमंदिर परिसर से निकलकर हाटपाड़ा, कालीमंदिर, तिवारीपाड़ा, राजबाड़ी, ग्वालपाड़ा, बाबुपुर बजरंग बली मंदिर से ग्वालपाड़ा शिवमंदिर, अंबेडकर चौक से बैंक रोड होते हुए बाजार पाड़ा रोड, भगत स...