गढ़वा, मार्च 27 -- फोटो भवनाथपुर एक: टाऊनशिप दुर्गा मंदिर में रामनवमी पर कुंवारी कन्या पूजन करती जिला पार्षद रंजनी शर्मा भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रामनवमी पर्व के साथ ही नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र पूजा संपन्न हो गया। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा कन्या पूजन कर उपवास खोला गया। चैत रामनवमी को लेकर टाउनशिप दुर्गा मंदिर, भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवी धाम मंदिर, नटवा बाबाधाम, अधौरा स्थित मांडर महारानी मंदिर, सिंघिताली स्थित मंदिर, अरसली उत्तरी दुर्गा मंदिर, टाउनशिप स्थित महावीर मंदिर में नवरात्रि के नवमी के दिन सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिला-पुरुष श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तथा मत्था टेककर सुख समृद्धि व क्षेत्र में शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.