रामपुर, मार्च 28 -- रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शुक्रवार सुबह से ही भोट कस्बा स्थित मां जगदंबा मंदिर में श्रद्वालुओं का एकत्र होना शुरू हो गया था।पंडित विन्द्रेश शर्मा द्वारा हवन-पूजन के बाद महाआरती व प्रसाद वितरण किया।दोपहर बाद थूनापुर स्थित बालाजी दरबार मंदिर प्रांगण में गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य व प्रांत संत संपर्क प्रमुख अनिल वशिष्ठ व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी ने फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम व मां दुर्गा तथा हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।शोभायात्रा थूनापुर , मिलक याकूब अली खां,भोट कस्बा भ्रमण कर देर शाम कस्बा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।झांकियों का जगह-जगह श्रद्वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.