कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। श्री रामनवमी महासमिति, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकी सह शौर्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक मैदान में किया गया, जिसमें जिले भर से 11 से अधिक अखाड़ा समितियों ने भाग लिया। शोभायात्रा और प्रतियोगिता के दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक युद्धकला, लाठी-डंडा, तलवारबाजी एवं अन्य शौर्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और महासमिति की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.