किशनगंज, मार्च 27 -- बहादुरगं। निज संवाददाता गुरुवार को कृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी रोड बहादुरगंज से निकाली गई रामनवमी भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर वातावरण को भगवामय और भक्ति मय बना दिया। जानकारी के अनुसार गाजे-बाजे और भगवा ध्वज के साथ निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। रामनवमी शोभायात्रा कृष्ण मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण कर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में शामिल अधिकांश पुरुष और महिला भगवा पोशाक में नजर आये। रामनवमी पर पर विधि व्यवस्था चाक-चौबंद रहा सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात होकर सड़क आवागमन को सुचारू रखने में सहयोग प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.