मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। श्रीराम नवमी के अवसर पर जनपद में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 27 मार्च को शहर के संगमोहाल से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। चौबे टोला स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप के विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि मिर्जापुर की यह शोभायात्रा देश की शीर्ष आयोजनों में शामिल है, जो यहां की आस्था और जनसहभागिता को दर्शाती है। नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। वहीं प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है।श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के मंत्री बृजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्य शोभायात्रा से पूर्व जनजागरण के तहत 24 ...