शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा शाम छह बजे प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल थे इस कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान आराधना सेवा समिति द्वारा किया है। शोभा यात्रा की शुरुआत श्री हनुमत धाम रंगमहला से हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पहुंची। मुख्य आयोजक राजेश अवस्थी एडवोकेट, महासचिव सेंट्रल बार एसोसिएशन ने बताया कि शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...