सोनभद्र, मार्च 26 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। रामनवमी पर मोरवा क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर राम भक्तों व प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 27 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे गाजे-बाजे और महावीरी ध्वज के साथ शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित रामजानकी मंदिर व पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। अम्बेडकर नगर स्थित राम जानकी मंदिर एवं मोरवा बाजार के हनुमान मंदिर से श्रद्धालु महावीरी ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ करेंगे। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होते हुए निर्धारित स्थलों पर पहुंचेगी, यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...