मुंगेर, मार्च 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी 27 मार्च को पावन हिंदू नववर्ष एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय जुबलीवेल चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुजारी मनीष पांडे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस दौरान भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना, राम जन्मोत्सव, ध्वजारोपण एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी मनीष पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 5:30 बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक मंदिर परिसर में ध्वजा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 11:30 बजे से 12:30 बजे तक भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धाल...