बांदा, मार्च 28 -- बांदा, संवाददाता। शहर से लेकर गांव और कस्बों तक रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह चरम पर था। हर तरफ भगवा ध्वज लहराते नजर आए। युवतियों ने शस्त्र प्रदर्शन किया। सभी ओर केसरिया पताका लहराती रहीं, जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आर्कषण का केंद्र रहीं। युवा वर्ग भगवा साफा बांधे डीजे और बैंडबाजों की धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते थिरकते चल रहे थे। कई स्थानों पर भक्तों ने स्टाल लगाकर पुष्पवर्षा की। एक-एक कर शहर भर से विमान रामलीला मैदान पहुंचे। यहां से रामनवमी महोत्सव समिति ने टोकन देकर जुलूस को रवाना किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से होते हुए स्टेशन रोड, पीली कोठी, बाबूलाल चौराहा, गूलरनाका से चौक बाजार से छोटीबाजार, बलखंडीनाका होते हुए महेश्वरी देवी चौक पहुंचक...