आरा, मार्च 10 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के गुंडी गांव स्थित श्री रंग जी बड़ी मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को गुंडी गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा राम जानकी मंदिर, ईंटवा पोखरा परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करेगी और अंत में श्री रंग जी बड़ी मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, घोड़े, ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ सनातन संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए बजरंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.