बोकारो, मार्च 27 -- बोकारो। रामनवमी पर सेक्टर 6 टीवी टावर स्थित राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से अखंड हरी कीर्तन का भी आयोजन किया गया। अखंड हरि कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा के महानवमी पूजा पर मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में विधवत पूजा अर्चना की गई। साथ ही प्रसाद का चढ़ावा करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.