रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों-किला मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, संकटमोचन मंदिर, जलाराम मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर और शिव मंदिर-में भव्य सजावट के साथ धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और धार्मिक झंडों से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरे शहर में भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर हर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रवेश द्वारों को भव्य रूप दिया गया। मंदिर समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे आयोजन को सफल बनाया गया, जिससे श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।महानवमी के अवसर पर शहर ...